Advertisement

Responsive Advertisement

68 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार, दो तस्कर फरार



68 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार, दो तस्कर फरार।


धरहरा प्रखंड क्षेत्र के हेमजापुर टाल में शुक्रवार की देर संध्या लगभग 7 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 68 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जबकि दो अन्य तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। सूचना मिली थी कि धरहरा की ओर से टाल क्षेत्र से नौका पर सवार शराब तस्कर भारी मात्रा में देसी शराब की खेप लेकर आ रहे हैं। इस पर हेमजापुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और कार्रवाई की। गिरफ्तार तस्कर की पहचान हेमजापुर चांद टोला निवासी स्व. दामोदर महतो का पुत्र भूषण भारती के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को शनिवार के दोपहर लगभग 12 बजे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। फरार दोनों तस्करों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ