Advertisement

Responsive Advertisement

सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में शिक्षक दिवस पर भव्य समारोह



सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में शिक्षक दिवस पर भव्य समारोह 

श्योपुर, 05 सितंबर 2025


 श्योपुर से जिला ब्यूरो चीफ केशव बाथम कि रिपोर्ट 


सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एम एल गर्ग, सहायक शिक्षा संचालक यश जैन , प्राचार्य  अशोक खंडेलवाल , मनोज पाराशर , भरत सिंह जाट सहित अनेक शिक्षा विभागीय अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।

इस अवसर पर सभी शिक्षकों का सम्मान  किया गया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए कहा कि “शिक्षक समाज की वह आधारशिला हैं, जिन पर भविष्य की इमारत खड़ी होती है।”

विद्यालय परिवार एवं शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह समारोह न केवल प्रेरणादायी रहा बल्कि शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने वाला सिद्ध हुआ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ