एसडीएम ने खाद गोदाम का निरीक्षण कर पराली प्रबंधन हेतु किसानों को किया जागरुक
श्योपुर, 5 सितंबर 2025
श्योपुर जिला ब्यूरो चीफ केशव बाथम कि रिपोर्ट ।
ग्राम सोईंकला में एसडीएम गगन सिंह मीणा द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों ने किसानों को धान की पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी एवं पराली प्रबंधन हेतु वैकल्पिक उपाय अपनाने की अपील की।
इसी क्रम में सालपुरा एवं सोईंकला क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने राजस्व अमले को अतिक्रमण संबंधी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त एसडीएम द्वारा बड़ौदा रोड स्थित खाद-बीज के गोदाम एवं दुकानों का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में उपलब्ध खाद एवं बीज की गुणवत्ता तथा भंडारण व्यवस्था की जांच की गई। उन्होंने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इस दौरान तहसीलदार मनीषा मिश्रा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ