Advertisement

Responsive Advertisement

त्रिवेणी स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया

 


त्रिवेणी स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया 



फुलेरा (योगेन्द्र गहलोत) : फुलेरा कस्बे के बिचून रोड स्थित त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका सीमा शर्मा ने की। शाला सचिव मीनाक्षी शर्मा और व्यवस्थापिका दिव्या चौहान ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति, महान दार्शनिक और आदर्श शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपने गुरुजनों को लेखनी, उपहार एवं ग्रीटिंग कार्ड अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर शाला सचिव मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि शिक्षक मात्र पेशा नहीं, बल्कि सृजन का आधार हैं। शिक्षक का स्थान समाज में सर्वश्रेष्ठ है और उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है।



व्यवस्थापिका दिव्या चौहान ने द्रोणाचार्य-अर्जुन तथा चाणक्य-चंद्रगुप्त के उदाहरण प्रस्तुत कर कहा कि “गुरु ही वह शक्ति है, जो शिष्य को दिशा और लक्ष्य प्रदान करता है। अंत में प्रधानाध्यापिका सीमा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु जीवन का दीपक हैं, जिनकी रोशनी से विद्यार्थी सफलता का पथ पाते हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रिया कुमावत ने किया। इस अवसर पर निदेशक दिलीप सुरोलिया सहित, सीमा शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, दिव्या चौहान, चंचल कुमावत, भारती सैनी, प्रिया कुमावत, सुनीता सैनी, रेशमा माचलीवाल, अनिता सैनी, अल्का पंवार, चंचल वर्मा, मधु सैनी, शकुंतला वर्मा, माया कुमावत, आरती, ममता वैष्णव, सुशीला, ज्योति जोशी, टीना, चंचल काला, भगवती आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ