सेवास्तम्ब में देवाल को मीडिया संयोजक किया नियुक्त
फुलेरा योगेन्द्र गहलोत कि रिपोर्ट।
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कर्मचारी महासंघ (सेवास्तम्ब), राजस्थान ने संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई नियुक्ति की घोषणा की है। जी. एल. कालोया (पूर्व न्यायाधीश) के दिशा-निर्देशानुसार और प्रदेश महासचिव रवि शंकर की अनुशंसा पर फुलेरा के मिश्र कॉलोनी निवासी पत्रकार राजकुमार देवाल को मिडिया संयोजक पद पर नियुक्त किया गया। नव नियुक्त मीडिया सयोंजक देवाल को नियुक्ति पत्र प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर पदभार ग्रहण कर जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यालय को सूचित करना अनिवार्य रहेगा। यह नियुक्ति संगठन की संचार प्रक्रिया को प्रभावी बनाकर जनसंपर्क को सशक्त करने तथा संविधान द्वारा निर्धारित उद्देश्यों को पूर्ण करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उक्त जानकारी सेवास्तंब के अध्यक्ष दिनेश जाटोलिया ने दी है।


0 टिप्पणियाँ