Advertisement

Responsive Advertisement

सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का भव्य आयोजन जनसेवा को बताया संगठन का मूलमंत्र



सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का भव्य आयोजन जनसेवा को बताया संगठन का मूलमंत्र  


फुलेरा से योगेन्द्र गहलोत कि रिपोर्ट। 



भारतीय जनता पार्टी मंडल फुलेरा द्वारा श्री रामद्वारा, गणगौरी बाजार, फुलेरा में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यशाला संगठन की सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक प्रयास साबित हुई। कार्यक्रम में भाजपा जयपुर देहात दक्षिण के जिला मंत्री देवव्रत चंदलाई और प्रवक्ता रतन राजौरा विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज सेवा के महत्व पर जोर देते हुए कार्यशाला को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रणव अग्रवाल ने की, जबकि संचालन मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किए जाने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा विस्तार से प्रस्तुत की गई। इसमें रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सांसद खेल प्रतियोगिता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती समारोह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी मन की बात कार्यक्रम जैसी सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण गतिविधियाँ शामिल हैं। कार्यशाला में यह स्पष्ट किया गया कि सेवा पखवाड़ा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज व राष्ट्र के विकास में संगठन की सक्रिय भागीदारी का प्रतीक है। यह अभियान जन-जन तक सकारात्मक संदेश पहुँचाने और सेवा को हर नागरिक का कर्तव्य बनाने का प्रयास है। कार्यक्रम में हरगोपाल साहू, संजय वार्ष्णेय, कमल शर्मा, मोहित कराड़िया, दिलीप सुरोलिया, गीता शर्मा, विनोद अरोड़ा, महेश सहाय, श्याम सैनी, विकास शर्मा, मनीष गगरानी, शेषनारायण सैनी, सुनील गुर्जर, एस. के. नरुका, कालू दुलगुच, एस. के. माथुर, ओमप्रकाश कुमावत, नंदकिशोर शर्मा, निशांत शर्मा, गजेंद्र कुमावत, तारा सोनी, सुमित्रा नाथावत, मुकेश लखन, मुकेश कुमावत, राज कुमार वर्मा, देवेंद्र सैन, विनोद टेलर, चेतन सोनी, रमेश कुमावत, सुरेश जांगिड़, ओमदत्त शर्मा, नंदकिशोर खटोड़ सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ