Advertisement

Responsive Advertisement

विजयपुर में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत रहे मुख्य अतिथि



विजयपुर में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत रहे मुख्य अतिथि




*विजयपुर में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत रहे मुख्य अतिथि*


विजयपुर से केशव बाथम की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितंबर) के अवसर पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री माननीय रामनिवास रावत जी की गरिमामयी उपस्थिति में माँ सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी से जिला महामंत्री अरविन्द जादौन, राज्य मंत्री सहरिया विकास प्राधिकरण तुरसनपाल बरैया, जिला उपाध्यक्ष परीक्षित धाकड़, नगर परिषद विजयपुर अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऑफिसर सिंह गुर्जर, मुख्य नगर परिषद अधिकारी प्रदीप शर्मा, सीडीपी ज्योति चतुर्वेदी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर के मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एन. बिंदल, डॉ. राघवेंद्र कर्ण, डॉ. कमल खरे, डॉ. अरविन्द किरार, डॉ. प्रमोद गहलोत, बीपीएम दिलीप डंडोतिया, बीईई साहिब कुरैशी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इसके अलावा क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक भी इस शिविर में शामिल हुए।

पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर विजयपुर विकासखंड के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष शिविर आयोजित होंगे। इनमें महिलाएं एवं बीमार व्यक्ति उपचार कर लाभ ले सकते हैं। यह अभियान महिला स्वास्थ्य और परिवार सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ नागरिकों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया। पूरे आयोजन का माहौल महिला स्वास्थ्य, परिवार सशक्तिकरण और जनजागरूकता की ओर समर्पित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ