छह साल से फरार नक्सली शिम्भु कोड़ा को किया गिरफ्तार।
मुंगेर एसटीएफ और जमुई एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी के दौरान मुंगेर -जमुई की सीमावर्ती इलाका चोरमारा के पास एक नक्सली शिम्भु कोड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली मुंगेर जिला के लड़ैयाटांड़ थाना कांड संख्या 36/ 19 के मामले में फरार चल रहा था। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की गिरफ्तार नक्सली जमुई जिला के बरहट थाना क्षेत्र के चोरमारा का रहने वाला है,और एक कांड में 6 साल से फरार चल रहा था। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बुधवार के संध्या लगभग 4 बजे बताया की गिरफ्तार नक्सली संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए न्यू पैसरा के विजया पहाड़ी के ऊपर अपने संगठनों के साथ हथियार के साथ बैठक किया ,जिसके बाद शिम्भु कोड़ा कोड़ा ने अपने सहयोगी साथी के साथ मिलकर घटवारी गांव में एक व्यापारी से लेवी की मांग की। पुलिस को जब सुचना प्राप्त हुई तो नक्सली की घेराबंदी करने के लिए न्यू पेसरा विजया पहाड़ी के ऊपर छापेमारी की इस दौरान एक नक्सली गौरेलाल कौड़ा को हथियार कारतूस ,नक्सली पर्चा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था,लेकिन अन्य नक्सली भागने में सफल रहे। उसी मामले में लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र में 18 नक्सली को नामजद अभियुक्त बनाया गया जिसमें गिरफ्तार नक्सली शिम्भु कोड़ा छह साल से फरार चल रहा था।


0 टिप्पणियाँ