Advertisement

Responsive Advertisement

महादलित टोले में सामूहिक भोज का आयोजन कर लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।





महादलित टोले में सामूहिक भोज का आयोजन कर लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन धरहरा प्रखंड में "सद्भावना दिवस" के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महादलित टोला में बुधवार के तड़के लगभग 11 बजे सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष प्रशांत रंजन ने की। उन्होंने कहा कि "लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। उन्होंने हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज उठाई। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे।"इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन और गरीबों, दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के प्रति उनके समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने उन्हें “सच्चा जननेता” बताते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में बलबीर भारती, मनोहर यादव, सुमित राज, राज, भरत कुमार और आर्यन शामिल थे। पूरे आयोजन में भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश स्पष्ट रूप से झलका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ