बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर डीएम ने शिवकुंड में खतरनाक घाटों का किया निरीक्षण। जिओ बैग की बोरी लगाने की तेजी से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया
धरहरा प्रखंड अंतर्गत शिवकुंड गांव में बुधवार के तड़के लगभग 11बजे जिलाधिकारी मुंगेर अरविंद कुमार वर्मा ने संभावित आगामी बाढ़ की पूर्व तैयारी को लेकर खतरनाक घाटों का लिया जायजा ।जिलाधिकारी ने संभावित आगामी बाढ़ को लेकर खतरनाक घाटों के चिन्हित स्थानों में धरहरा प्रखंड क्षेत्र के शिवकुंड कुर्मी टोला उपेंद्र साव के घर आस पास कई घर खतरे के निशान पर देखा गया साथ ही शिवकुंड दुर्गा स्थान जहां हर साल बाढ़ के चपेट में आने से 100 से अधिक घर के लोग प्रभावित होते हैं।हालांकि अभी गंगा का जल स्तर डाउन है मगर बाढ़ के समय में कटाव होने पर कटाव के कारण लोगों को मजबूरन पलायन करना पड़ता है।कटाव के कारण गंगा किनारे से खिसकी जिओ बैग की बोरियां, निरीक्षण के दौरान डीएम ने तटबंध की स्थिति,सुरक्षा उपायों और चल रहे कटाव निरोधक कार्यों की समीक्षा की।जिओ बैग की बोरी तेजी से लगाने और ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर ओएसडी,फ्लड कंट्रोलर ईई,अंचलाधिकारी धरहरा वीरेंद्र कुमार,हेमजापुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सहित मौके पर मौजूद थे। डीएम ने 12 किलोमीटर की भौगोलिक स्थिति और संभावित खतरे की जानकारी ली। डीएम ने कहा जिओ बैग के साथ साथ बोरिया अपने स्थानों से खिसके नहीं उसके साथ मजबूत जाली लगाई जाए और कार्य तेजी से कार्य पूरी करने का सख्त निर्देश दिया।





0 टिप्पणियाँ