चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक:चंद्रवंशी समाज के उत्थान को लेकर हुआ विचार-विमर्श
मुंगेर जिला के धरहरा प्रखंड अन्तर्गत मानगढ़ गांव के लक्ष्मी स्थान के प्रांगण में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें चंद्रवंशी समाज के उत्तरोत्तर विकास एवं राजनीतिक पटल पर इस समाज को अहम स्थान दिलाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
चंद्रवंशी समाज के स्थानीय मैथिली बाबू के द्वारा आयोजित एवं त्रिवेणी चंद्रवंशी के अध्यक्षता में संपन्न हुए इस बैठक के दौरान एक रणनीति तैयार की गई। प्रखंड स्तर पर प्रत्येक महीने के अन्तिम रविवार को बैठक की जानी है, जितने भी चंद्रवंशी समाज के लोग आज के बैठक में मौजूद थे उनको समाज के तरफ से एक टास्क भी दिया गया की सभी अपने आस-पास के जितने भी चंद्रवंशी समाज के लोग हैं उनको संगठन से जोड़ने का काम करे, युवाओं को संगठन में शामिल कराने पर विशेष जोर दिया गया, और कहा कि धरहरा प्रखंड के चंद्रवंशी समाज बहुत पिछड़ा है,साथ ही मैथिली बाबू के द्वारा बताया गया कि शिक्षा में अभी भी बहुत पिछड़ा हुआ है, हमें शिक्षित होना होगा तभी हमारा समाज का उत्थान होगा, जबकि इतिहास से हमे सिख लेनी चाहिए कि हमारा समाज आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका के लिए बल्कि आजादी के बाद हर क्षेत्र में देश के उत्तरोत्तर विकास में कदम से कदम मिलाकर चंद्रवंशी समाज के कर्णधार ने अहम भूमिका निभाई है। पर आज तक चंद्रवंशी समाज को उचित स्थान नहीं मिल पाया है। लेकिन अब हक की लड़ाई के लिए चंद्रवंशी समाज के नई पीढ़ी के लोग आवाज उठाने लगे हैं। इस मौके पर वीरेन्द्र कुमार चंद्रवंशी, मुकेश कुमार चंद्रवंशी, पवन कुमार चंद्रवंशी, टिंकू चंद्रवंशी, केडी सिंह चंद्रवंशी, अनिल राम चंद्रवंशी,छोटू चंद्रवंशी,सुदर्शन चंद्रवंशी,सुरज चंद्रवंशी,विक्रम चंद्रवंशी,साजन चंद्रवंशी,कुंदन चंद्रवंशी,मंदीप चंद्रवंशी,अमित चंद्रवंशी, बाल्मिकी चंद्रवंशी,धर्मेन्द्र चंद्रवंशी,रौशन चंद्रवंशी,सिंकू चंद्रवंशी सहित दर्जनों चंद्रवंशी समाज के लोग मौजूद थे



0 टिप्पणियाँ