जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में कैंडल मार्च निकाल कर विरोध दर्ज करने का आह्वान किया गया । जिसमें मुंगेर जिले में भी कैंडल मार्च निकाला गया।

मुज़फ़्फ़रपुर में 9 साल की बच्ची के साथ हुए जघन्य बलात्कार के खिलाफ जन सुराज के राज्य कार्यसमिति के सदस्य सह बेगूसराय प्रभारी मुंगेर जन सुराज भावी विधायक प्रत्याशी मोहम्मद सहाब मलिक के नेतृत्व में कैंडल मार्च (गांधी चौक से हामिद चौक तक) निकाला गया.

सहाब मलिक ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि ये डबल इंजन की सरकार संवेदनहीन और भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है। उन्होंने न्याय और सुरक्षा की सख्त माँग की। ये विरोध सिर्फ़ गुस्से की आवाज़ नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए लड़ाई का प्रतीक है। हमारी मांग है कि दोषियों को सख़्त सजा मिले, पीड़िता को न्याय मिले और सिस्टम पूरी तरह जवाबदेह हो। अब डरना नहीं, डटकर खड़े होना है।

युवा नगर अध्यक्ष मो मुजाहिद , रोहित यादव, रामविलास यादव , शशि पासवान, मो अन्ना,मो शाहनवाज, मौलाना कौसर रहमानी,नीरज मंडल इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।