Advertisement

Responsive Advertisement

राजद के प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आदर्श बालिका उच्च विद्यालय धरहरा के प्रांगण में हुई बैठक।




राजद के प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आदर्श बालिका उच्च विद्यालय धरहरा के प्रांगण में हुई बैठक।



धरहरा प्रखंड में राजद के प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न कराने को लेकर राजद प्रदेश कमेटी की ओर से नियुक्त निर्वाची पदाधिकारी और सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से गुरुवार के दोपहर लगभग 12 बजे आदर्श बालिका उच्च विद्यालय धरहरा के प्रांगण में प्रखंड कमेटी के साथ की बैठक। वहीं राजद प्रदेश कार्यालय कमेटी के द्वारा धरहरा प्रखंड में 1 जून को प्रखंड अध्यक्ष के पद का चुनाव संपन्न कराने को लेकर नियुक्त निर्वाची पदाधिकारी मोहम्मद आबिद हुसैन एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी नवल यादव नेतृत्व में आदर्श बालिका उच्च विद्यालय धरहरा के प्रांगण में धरहरा राजद प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित हुई,जिसकी अध्यक्षता राजद के वरिष्ठ नेता जगदम्बी प्रसाद यादव ने की,जिसमें धरहरा प्रखंड अंतर्गत 13 पंचायत में राजद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रत्येक पंचायत में निर्वाची पदाधिकारी और सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया गया। 



कुल मिलाकर 26 निर्वाची पदाधिकारी और सहायक निर्वाची पदाधिकारी पदाधिकारी नियुक्त किया गया। जो कि हर पंचायत में पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करा कर राजद प्रदेश कार्यालय की ओर से नियुक्त प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी और सहायक निर्वाचित पदाधिकारी को रिपोर्ट समर्पित करेंगे,तत्पश्चात 1 जून 2025 को धरहरा प्रखंड के राजद प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी, जिसमें राजद प्रखंड अध्यक्ष को चुना जाना है। 




इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव,राजद प्रखंड  प्रधान महासचिव हिमांशु कुमार निराला, वरिष्ठ राजद नेता शक्तिधर मंडल, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार यादव,गंगा यादव,अजय कुशवाहा,प्रभु यादव पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रेखा देवी,संजय यादव, हीरा साह,विनोद दास,नरेश महतो, नटवर नागर,जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु पटेल सहित दर्जनों राजद नेता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ