डॉ अम्बेडकर समग्र विकास सेवा अभियान के तहत महगामा पंचायत में शिविर का हुआ आयोजन।
डॉ अम्बेडकर समग्र विकास सेवा अभियान के तहत धरहरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महगामा पंचायत के जसीडीह मुरकट्टा स्थान महादलित टोला में शनिवार के तड़के 10 बजे शिविर का हुआ आयोजन,इस शिविर का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना और उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र व सेवाएं प्रदान करना था तथा लोगों की आकांक्षाओं को जानना है, विकास योजनाओं का अध्ययन करना है। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 22 तरह की योजनाओं-सेवाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को दिया जाना है.इसमें राशन कार्ड ,जन्म प्रमाण पत्र,विधवा पेंशन,आयुष्मान भारत कार्ड,जॉब कार्ड,आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड,लगान रसीद, दाखिल खारिज,परिमार्जन,बिजली कनेक्शन,सहित कई मामलों का समाधान किया गया। इस अभियान के तहत इस तरह की शिविर का आयोजन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को किया जाना है. शिविर में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी धरहरा राकेश कुमार अंचलाधिकारी धरहरा वीरेंद्र कुमार ,कृषि समन्वयक,महगामा पंचायत के पंचायत सचिव राजकुमार दास,महगामा पंचायत के मुखिया शंकर साह,महागामा पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल यादव,कार्यपालक सहायक,स्थानीय शिक्षक,पीएचईडी विभाग के कर्मी, सदस्य,एनएम,टोला सेवक सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.इन सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने मिलकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने और उन्हें योजनाओं की जानकारी देने में सहयोग किया।


0 टिप्पणियाँ