Advertisement

Responsive Advertisement

लड़ैयाटांड़ थाना और एसटीएफ की विशेष टीम ने नक्सली कैला कोड़ा को किया गिरफ्तार



लड़ैयाटांड़ थाना और एसटीएफ की विशेष टीम ने नक्सली कैला कोड़ा को किया गिरफ्तार


लड़ैयाटांड़ थाना और एसटीएफ की विशेष टीम ने रविवार के तड़के लगभग 11 बजे मुंगेर जिला के वांछित नक्सली लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के पैसरा गांव निवासी विलछन कौड़ा का 26 लगभग वर्षीय पुत्र कैला कौड़ा है। लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम के नेतृत्व में एसटीएफ की विशेष टीम ने आर्म्स एक्ट और यूएपी एक्ट में लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के न्यू पैसरा गांव से छापेमारी कर गिरफ्तार किया। उक्त नक्सली के विरूद्ध मुंगेर व लखीसराय जिला के विभिन्न थानों में रंगदारी,आर्म्स एक्ट सहित तीन नक्सल कांड दर्ज है। वहीं मुख्यालय एएसपी अभियान पंकज कुमार ने बताया की गिरफ्तार नक्सली अलग अलग थाना में तीन मामले दर्ज है। गिरफ्तार नक्सली इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा के दस्ता में साथ रहता था ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ