Advertisement

Responsive Advertisement

बाहाचौकी पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।



बाहाचौकी पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। 



धरहरा प्रखंड अंतर्गत बाहाचौकी पंचायत के जीविका ग्राम संगठन के कार्यक्षेत्र में शुक्रवार के तड़के लगभग 11 बजे संवाद रथ के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीविका महिला ग्राम संगठन के क्षेत्र में महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में वैन में लगे LED TV के माध्यम से वीडियो दिखाया गया,फिल्म के माध्यम से सरकार की चल रही योजना को भी देखा,वहीं क्षेत्र की महिलाओं ने सरकार से बाहाचौकी पंचायत में मनरेगा जॉब कार्ड,उज्ज्वला योजना,राशन कार्ड,हर घर नल का जल, प्रधानमंत्री आवास योजना,शौचालय, आदि का एक बार सर्वे करा कर बचे हुए परिवार को भी लाभ दिलवाने की मांग की,साथ ही 6 बेड का स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग की। इसके साथ ही गांव में कोई कुटीर उद्योग की स्थापना करने की भी मांग की, ताकि लोगों को घर में ही रोजगार मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ