Advertisement

Responsive Advertisement

सड़क जाम कर किया प्रदर्शन




सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

पिछले दिनों पथरा गांव निवासी गायक अंकुश राजा की संदिग्ध मौत के बाद, आज मुआवजे की मांग को लेकर फिर से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया।

 आज दो जगह पर सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया गया, सबसे पहले पथरा मां देवता पेट्रोल पंप के समीप सुपौल पिपरा मुख्य मार्ग में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, वही दूसरी जगह करिहो के 20 सूत्री चौक पर भी महादलित परिवार के लोगों ने सड़क जामकर घंटो विरोध प्रदर्शन किया, इस मौके पर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन और पप्पू यादव ने पहुंचकर आक्रोशित परिजनों को समझा बूझकर जाम को समाप्त कराया, इस दौरान पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी की।

करीब चार घंटे रही सड़क जाम के कारन आवाजाही प्रभावित रही। मालूम हो कि 14 अप्रैल को संदिग्ध अवस्था मे अंकुश राज की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ