विद्युत सब स्टेशन धरहरा में धरहरा टाउन फीडर और बसोनी फीडर में 6 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति।
विद्युत सब स्टेशन धरहरा में मरम्मति को लेकर क्षेत्र के दर्जनो गांवो में सोमवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत कनीय अभियंता रोहित प्रसाद ने रविवार के संध्या लगभग 5 बजे पत्रकारों के माध्यम से विद्युत उपभोक्ता को सूचना जारी करते हुए बताया कि 11 हजार हाई वोल्टेज तार की मरम्मति को लेकर धरहरा टाउन फीडर और वसौनी फीडर अंतर्गत पड़ने वाले गांव जगदीशपुर धरहरा बाजार,धरहरा दक्षिण पंचायत,मानगढ़,महरना,जसीडीह गोविंदपुर सहित दर्जनों गांव में सोमवार के तड़के 11:30 बजे से सोमवार के संध्या 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।


0 टिप्पणियाँ