अवैध हथियार संग एक युवक का फोटो वायरल




अवैध हथियार संग एक युवक का फोटो वायरल 


धरहरा थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल होना, यह दर्शाता है कि युवाओं में पुलिस एवं पुलिसिया कार्रवाई का तनिक भी भय नहीं बचा है। लोग खिलौना की तरह हाथ में कट्टा लेकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर फोटो पोस्ट कर रहे हैं। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। रविवार के तड़के लगभग 9 बजे से फेसबुक पर देशी कट्टा के साथ एक नया फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक अपने दोनों हाथों में एक-एक देशी कट्टा लेकर पोज दे रहा है। फोटो में युवक के सामने एक बोतल भी रखा हुआ है, लेकिन बोतल में क्या है, यह स्पष्ट नहीं है। यह फोटो "सनम तेरी कसम" नाम से आईडी चला रहे एक युवक का है। आइडी का डिटेल धरहरा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव के एक युवक का बताया जा रहा है।‌हालांकि अवैध देशी कट्टा के साथ वायरल फोटो किसका है यह पुलिस की जांच का विषय है। स्टार पब्लिक न्यूज इसकी पुष्टी नही करती है।बहरहाल जो भी हो धरहरा थाना क्षेत्र के युवाओं में पुलिस का तनिक भी भय नहीं दिख रहा है। वहीं फेसबुक पर अपलोड किए जाने के बाद फोटो तेजी से वायरल हो गया। इस संबंध में तत्कालीन थाना प्रभारी बंटी कुमारी ने बताया कि उन्हें वायरल फोटो के विषय में कोई जानकारी नहीं है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धरहरा के चौहान टोला में पंजाब पुलिस की छापेमारी,अभियुक्त फरार स्थानीय थाना पुलिस की मदद से कार्रवाई,

श्रम संसाधन विभाग की छापेमारी से दशरथपुर बाजार में हड़कंप, दो दुकानों से पांच बच्चों को कराया मुक्त ; दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज।

तिरंगे में लिपटकर घर लौटा बेटा, ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान की हत्या से गांव में मातम