Advertisement

Responsive Advertisement

धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दशरथी गांव में हर्ष फायरिंग मे एक युवक जख्मी । के




धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दशरथी गांव में हर्ष फायरिंग मे एक युवक जख्मी ।


धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथी गांव में सोमवार की देर रात्रि लगभग 12 बजे हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक का इलाज स्थानीय क्लीनिक मे कराया गया। बताया जाता है कि दशरथी गांव मे एक मुखिया प्रत्याशी के घर के पास एक निजी सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था। इसी बीच देर रात लगभग 12 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठा रहे एक व्यक्ति ने शराब के नशा में हर्ष फायरिंग कर दिया। हर्ष फायरिंग मे चली गोली मुखिया प्रत्याशी के छोटे भाई के सीना को छू कर निकल गई। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिसिया कार्रवाई के भय से लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को नही दी। वही इस संबंध में धरहरा थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक ने मंगलवार की संध्या लगभग 6 बजे बताया कि घटना की सूचना नहीं है।आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ