लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के मनकोठिया गांव से 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद।
मुंगेर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के मनकोठिया गांव में लड़ैयाटांड थाना शनिवार के दोपहर लगभग 1 बजे अवैध शराब उत्पादनकर्ता और शराब तस्कर के विरुद्ध लड़ैयाटांड थाना के एएसआई रंधीर कुमार,एएलटीएफ और जिला पुलिस बल के जवान ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस की आने की भनक लगते ही शराब तस्कर और शराब उत्पादनकर्ता फरार हो गए,वहीं लड़ैयाटांड थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भाष्करम ने बताया कि लड़ैयाटांड थाना कि पुलिस ने मनकोठिया गांव से 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुआ साथ ही सैकड़ो किलो जावा महुआ को भी विनष्ट किया गया।



0 टिप्पणियाँ