| होली में हुड़दंग करने वाले शराबी एवं स्पीड वाहन चलाने वाले युवकों पर विशेष नजर रखी जाएगी। |
होली पर्व मनाने और रमजान महीने को लेकर हेमजापुर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। उपस्थित अंचलाधिकारी धरहरा वीरेंद्र कुमार और प्रभारी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के द्वारा सभी को संबोधित किया गया। रमजान महीने में सभी मस्जिद और होली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। शराब बेचने वालों पर करवाई किया जाएगा। होली में हुड़दंग करने वाले शराबी एवं स्पीड वाहन चलाने वाले युवकों पर विशेष नजर रखी जाएगी। होली का पर्व आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का पर्व है। वहीं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से अपील किया गया कि होली आपसी भाईचारें एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो। जिस किसी को रंग से परहेज है वहां पर जबरदस्ती एक-दूसरे पर रंग ना डाला जाए। किसी के भावना के साथ खिलवाड़ न किया जाए। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने एवं अफवाह फैलाई जाती है तो अविलंब इसकी सूचना थाना या प्रशासनिक पदाधिकारियों को देने की बात कही गई। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बैठक के पश्चात अधिकारियों ने उपस्थित सभी समुदाय के गणमान्य लोगों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना भी दिया गया। मौके पर अंचलाधिकारी धरहरा वीरेंद्र कुमार, प्रभारी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, तीनों पंचायत के मुखिया और मुखिया प्रतिनिधि जनप्रतिनिधि और थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग इस शांति समिति की बैठक में उपस्थित थे।




0 टिप्पणियाँ