Advertisement

Responsive Advertisement

सुपौल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 देशी पिस्टल 3 देशी कट्टा के साथ हत्या की योजना बना रहे 6 अपराधकर्मी गिरफ्तार।






सुपौल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 देशी पिस्टल 3 देशी कट्टा के साथ हत्या की योजना बना रहे 6 अपराधकर्मी गिरफ्तार।



 सुपौल जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है , जहां पुलिस और एसटीएफ ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या की योजना बना रहे 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।  इनमें से एक अपराधी जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है। 

मामले में सुपौल एसपी शैशव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को 4 मार्च को गुप्त सूचना मिली थी कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुमयाही निवासी छुटहरु यादव का पुत्र सुमन कुमार यादव अपने गिरोह के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर गिरोह के मुख्य सरगना सुमन कुमार यादव को गिरफ्तार किया है, जिसके निशानदेही पर कड़हरवा निवासी शत्रुघ्न मंडल का पुत्र राहुल कुमार, कुपरिया वार्ड नंबर 13 निवासी दुखी यादव का पुत्र राहुल कुमार, हरिहरपट्टी वार्ड नंबर 5 निवासी विनोद यादव का पुत्र प्रवीण कुमार, कुमयाही वार्ड नंबर 11 निवासी शंभू पासवान का पुत्र नीतीश कुमार और लक्ष्मीपुर निवासी सतेंद्र यादव का पुत्र रूपेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।


सुपौल पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं. जिसमें 2 देशी पिस्टल, 3 देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस और 1 खोखे शामिल है. गिरफ्तार सुमन कुमार यादव सुपौल जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है।

एसपी शैशव यादव ने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, साथ ही जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। शैशव यादव ( पुलिस अधीक्षक) सुपौल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ