Advertisement

Responsive Advertisement

डुमरी पंचायत में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस Sensation in the area due to finding the dead body of a woman in Dumri Panchayat, police engaged in investigation


डुमरी पंचायत में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस


संवादाता  मोहम्मद नजीर आलम राघोपुर सुपौल 


सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी पंचायत के गम्हारिया उपशाखा नहर के पास गुरुवार सुबह करीब 07 बजे एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्ट्या महिला की मौत कंठ में गोली लगने से हुई है। फिलहाल मृतक महिला के शव की पहचान नहीं की जा सकी है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

बताया जाता है। कि डुमरी पंचायत में गम्हारिया उपशाखा नहर के पास गुरुवार सुबह खेत जा रहे लोगों ने एक महिला (25 वर्ष) का शव देखने पर शोर मचाया। इसके बाद किसी ने घटना की जानकारी राघोपुर थाना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं बीरपुर डीएसपी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हुई है। छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या दूसरे जगह हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। हर बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ