प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से कड़कड़ाती ठंड में लाचार,असहाय व गरीबों के बीच किया कंबल वितरण ।
कड़कड़ाती ठंड में शीतलहर को देखते हुए मंगलवार के दोपहर लगभग 12 बजे महादलित परिवार के लाचार,असहाय व गरीब लोगों के बीच धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार और धरहरा अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से धरहरा प्रखंड महाकाली टोलो में विभिन्न जगह पर जाकर गरीब व असहायों के बीच कंबल का वितरण किये। इस दौरान धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि सर्दी का प्रकोप इन दिनों लोगों को झेलना पड़ रहा है। दिन में भी बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। जबकि रात में हालात और भी ज्यादा खराब हो रही है। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव को कंबल का वितरण किया गया। वहीं सीओ ने धरहरा प्रखंड के महादलित परिवारों के बीच जाकर सर्दी से ठिठुरते लोगों को कंबल ओढ़ाकर राहत प्रदान किया। कंबल पाने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी द्वारा दिये गये कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट देखे जा सकते थे। धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गरीब के चेहरे में खुशी देख कर आत्म संतुष्टि होती है। धरहरा अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार बताया कि प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय के द्वारा संयुक्त रूप से महादलित परिवार में गरीबों एवं असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि 30 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी मुंगेर के निर्देश पर प्रखंडों में लाचार,असहाय व गरीबों के बीच कम्बल के वितरण किया जा रहा है। इस कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रखंड और अंचल कार्यालय से राजस्व कर्मचारी और कर्मी मौजूद थे।



0 टिप्पणियाँ