बड़ौत में नगरपालिका के गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के सामने नागरिकों का धरना।



बड़ौत में नगरपालिका के गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के सामने नागरिकों का धरना।

बड़ौत में बुधवार साप्ताहिक मार्केट बंदी के दिन दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर नौकरी करने वाले श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश दिलाने की मांग को लेकर।

 बड़ौत वार्ड 13 के सभासद विक्रांत तोमर जो बड़ौत श्रमिक एसोशिएशन के महासचिव भी है एवं शिक्षक नेता जितेन्द्र तोमर के नेतृत्व में।

इस दौरान श्रमिक एसोशिएशन के अध्यक्ष प्रवीण वर्मा, अरूण शर्मा, राहुल, सन्नी अहसान, दीपक टांक, रोहित, वेद, दलपत आदी शामिल रहे।

आज बुधवार साप्ताहिक मार्केट बंदी के दिन भी बड़ौत का मार्केट आम दिनों की तरह गुलजार रहा। इसके चलते दुकानों पर नौकरी करने वाले श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलता।

इससे नाराज़ हो कर बड़ौत श्रमिक एसोशिएशन के समर्थन में नागरिकों ने धरना दिया। चेतावनी दी कि यदि आगामी बुधवार को भी साप्ताहिक मार्केट बंदी के दिन मार्केट गुलजार रहता है तो डीएम महोदय के कार्यलय पर धरना दिया जाएगा।

लखनऊ सीएम योगी जनता दरबार में भी शिकायत की जाएगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ