Advertisement

Responsive Advertisement

बंगलवा स्वास्थ्य केंद्र में बेलगाम एएनएम। केंद्र पर अनुपस्थित कटा वेतन




बंगलवा स्वास्थ्य केंद्र में बेलगाम एएनएम। केंद्र पर अनुपस्थित कटा वेतन 


 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंगलवा में अधिकारियों और प्रभारी के आदेश का कोई असर नहीं दिख रहा है। एएनएम बेलगाम।अब तो ग्रामीण भी ये बात करने लगे है कि अधिकारी से मिली भगत के कारण ही इस केंद्र की एएनएम लगातार चेतावनी और कारवाई के बाद भी मरीजों के इलाज को छोड़कर अपने संस्थान से लगातार गायब रहती है। नया मामला शनिवार 23 नवंबर का है जब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डां अविनाश कुमार के निरीक्षण के क्रम में दो एएनएम सरस्वति कुमारी एवं बबीता कुमारी सुबह 11 बजे तक अपने केंद्र पर मरीजों के इलाज के लिए नहीं पहुंची थी और अनुपस्थित पाई गई , प्रभारी डॉक्टर अविनाश कुमार ने इनके कार्य प्रणाली से क्षुब्ध होकर स्पष्टीकरण जारी करते हुए संबंधित कार्य दिवस का वेतन स्थगित करने का आदेश जारी किया है। इस नोटिस में प्रभारी ने कहा हैं कि संस्थान का संचालन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होना है। इसके बावजूद भी संस्थान में संस्थान में उपस्थित होकर दायित्वों का निर्वहन नहीं करना आपके मनमाने पूर्ण कार्य और अनुसंहीनता का परिचायक है। अतः अनुपस्थिति के संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण दे। शो कोज़ नोटिस में तत्काल अनुपस्थित दिवस के वेतन पर रोक लगाई जाती है। इसकी सूचना सीएस मुंगेर को भी दी गई है। यहां बता दे की इस केंद्र में लगातार एएनएम और डाक्टर के अनुपस्थि रहने सहित फर्जी तौर पर अटेंडेंस बनाने का मामला भी सामने आ चूकने के बाद भी यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था अधिकारी और प्रभारी नहीं सुधार कर पा रहे है। अब तो लोगों का यह भी कहना हैं कि कारवाई होने के बाद भी डॉक्टर और नर्सों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। क्योंकि कारवाई होने के बाद कुछ दिनों में सब कुछ मैनेज कर लिया जाता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ