Advertisement

Responsive Advertisement

जदयू नेता की पत्नी ने लगाई सुरक्षा की गुहार





जदयू नेता की पत्नी ने लगाई सुरक्षा की गुहार 


धरहरा थाना क्षेत्र के भलार गांव निवासी तृप्ति सिंह पत्नी रवि शंकर उर्फ कुंदन सिंह निकुंभ ने धरहरा थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने परिवार के चार लोगों से अपने बच्चों पति व स्वयं की सुरक्षा की गुहार लगाई है। तृप्ति सिंह ने आवेदन पत्र के माध्यम से बताया कि बीते दिन की सुबह 10 बजे वह अपने घर में अपनी बेटी के साथ बैठी हुई थी उसी समय कुछ लोगों के साथ मलखान सिंह उर्फ आदित्य राज गाली देते हुए उसका दरवाजा के अंदर आकर गाली गलौज छेड़छाड़ करते हुए मेरे पति को धमकाने लगा इस क्रम में मेरे गले का सोने का चैन छीन लिया व धमकाते हुए कि सभी जमीन मेरा है व जल्दी धर खाली कर भागो नहीं तो अंजामों के लिए तैयार रहना व चला गया। मैं डरते हुए अपने पति के साथ धरहरा थाना आकर न्याय और सुरक्षा हेतु आवेदन दिया है साथ ही पारिवारिक बंटवारा व जमीन सम्बंधित जानकारी व आवेदन धरहरा अंचलाधिकारी को भी दी है । उन्होंने बताया कि अभियुक्तों द्वारा रोज जान-माल की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ