राज्य अंगिका कराटे प्रतियोगिता में प्रियांशी राज व आरुष ने मारी बाजी
आठवीं अंगिका राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें की मुंगेर भागलपुर कटिहार बेगुसराय जमुई नवादा नालंदा गोपालगंज के छात्र पहुंचे वहीं मुंगेर से चार छात्रों ने में प्रथम स्थान जीतकर मुंगेर जिले का नाम रोशन किया।पिछले दिनों ओपन बिड़ला मांइड स्कूल भागलपुर में आयोजित 8वीं अंगिका राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में प्रियांशी राजिम ने अंडर-5 (18 किलोग्राम) वर्ग आरुष अंडर-11 (32 किलोग्राम) वर्ग में प्रथम स्थान कनक कुमार 16( 55 ) किलोग्राम व विनोद कुमार 20 ( 51) किलोग्राम में प्रथम स्थान जीतकर आर्यन इन्स्टीट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट जमालपुर संस्थान का नाम रोशन किया संस्थान के संचालक व जिला कराटे संघ मुंगेर के सचिव अमन आर्यन के मार्गदर्शन में किया। खेलों के क्षेत्र में छात्रों को तैयार करने में शारीरिक शिक्षा द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना करते हुए, जिला सचिव ने कहा कि छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने समकक्षों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाने के लिए और अधिक प्रयास किए जाएंगे।



0 टिप्पणियाँ