युवक ने खाया जहर परिजनों ने इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल इलाज जारी
दरअसल मामला धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमारी गांव से हैं जहां की एक युवक ने कीटनाशक दवाई पी लिया। आनन फानन में इलाज के लिए परिजन के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्रथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया। वही युवक धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमारी गांव निवासी कमलेश्वरी पासवान के 24 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार बताया गया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिजन चौकीदार रोहित कुमार के द्वारा शनिवार को 4 बजे बताया गया कि हम थाना में ड्यूटी में थे। तभी गांव के ही लोगों के द्वारा हमको सूचना मिला है।सदर अस्पताल के मुंगेर के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर सानू ने बताया कि मरीज की स्थिति काफी नाजुक है। इलाज किया जा रहा है।


0 टिप्पणियाँ