ग्राम कचहरी के सदस्यों को दी गई न्याय संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण का आज हुआ समापन।
ग्राम कचहरी के सफल संचालन और अन्य कानूनी पहलू की जानकारी देने के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन आज गुरुवार को हुआ। दो दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में जिला पंचायती राज की ओर से आशीष कुमार ने ग्राम कचहरी के सदस्यों को ग्राम कचहरी के सफल संचालन को लेकर कई कानूनी व तकनीकी जानकारी दी। पंचायत स्तर पर ग्राम कचहरी में आने वाले मामले के निष्पादन को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी ग्राम कचहरी के सभी सदस्यों को दी गई। इसके अलावा ग्राम कचहरी ई-पोर्टल संचालन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।प्रशिक्षक ने प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में उपस्थित सरपंच, सचिव, न्याय मित्र और उप सरपंच सदस्यों को जानकारी देकर जरूरतमंद को इसका लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा सरकार द्वारा ग्राम पंचायत में दी जाने वाली सरकारी सहायता के बारे में भी बताया गया। इस दौरान प्रखंड के कई सरपंच उप सरपंच ग्राम कचहरी सचिव सदस्य उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदधिकारी राकेश कुमार, सरपंच राकेश रंजन उर्फ काली चरन सिंह, रूबी कुमारी, इंद्रदेव कोड़ा, अशोक मंडल, निरंजन कुमार तांती ,जय प्रकाश बिंद, कुशेश्वर सिह,संध्या देवी,तीतू महतो,उप सरपंच नंदिनी सिंह, सरपंच रानी देवी, वीणा देवी,लालमणि देवी,सचिव विकाश मिश्रा न्याय मित्र गौतम कुमार सहित अन्य मौजूद थे।




0 टिप्पणियाँ