Advertisement

Responsive Advertisement

बिहार मुंगेर साई क्रिकेट एकैडमी का 8 वर्षीय आदित्य ने रांची में 6 विकेट चटक कर कीया कमाल देश में चर्चा का विषय



बिहार मुंगेर साई क्रिकेट एकैडमी का 8 वर्षीय आदित्य ने रांची में 6 विकेट चटक कर कीया कमाल देश में चर्चा का विषय


साई क्रिकेट एकेडमी के कोच विवेक सिंह उर्फ राइडर ने कहा हैरतअंगेज गेंदबाजी विश्व क्रिकेट में 8 वर्ष के उम्र में इस तरह की गेंदबाजी ना कभी देखी ना सुनी आदित्य ऐसी गेंदबाजी कर रहा था मानो कोई अंदर-19 का गेंदबाज कर रहा हो


कौन कहता आसमान में सुराख नहीं होता एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं उन्हीं में से एक मुंगेर साई क्रिकेट एकैडमी के आदित्य चंदन बाग निवासी मुंगेर बिहार पिता विकास कुमार 



हर माता-पिता का सपना होता है उनका बच्चा विराट कोहली रोहित शर्मा सूर्यकुमार यादव जैसा क्रिकेटर बने और यही सपना लिए विकास कुमार ने 1 वर्ष पूर्व अपने पुत्र आदित्य का नामांकन साई क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए कराया कोच विवेक सिंह उर्फ राइडर पहले दिन से ही इस छोटे से बच्चे को लेकर काफी प्रभावित हुए और इस लड़के में अलग तरह का क्रिकेट का जुनून देखने को मिलता है 


यही वजह के झारखंड में 30 ओवर क्रिकेट मुकाबले में आदित्य को मौका मिला उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते 6 ओवर में 23 रन दिए और हैरतअंगेज 6 महत्वपूर्ण विकेट लिए


छोटा बालक आदित्य के प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में हलचल मच गया है और आदित्य अपनी शानदार स्पेल से पूरे देश में सुर्खियों में है 


कोच विवेक सिंह उर्फ राइडर ने बताया मैं बच्चों को साई क्रिकेट एकेडमी के माध्यम से प्रशिक्षण देता हूं पिछले ही साल आदित्य हमारे एकैडमी में आया तब से मैं काफी प्रभावित हूं उन्होंने उत्कृष्ट गेंदबाजी की और सभी विकेट ऐसे चटकाए मानो कोई अंदर-19 का खिलाड़ी गेंदबाजी कर रहा हो 


इस प्रदर्शन से कोच विवेक बहुत खुश है और उन्होंने कहा यह इस तरह की गेंदबाजी 8 वर्ष की उम्र में विश्व क्रिकेट जगत में नहीं देखा गया 


हमारी शुभकामनाएं हैं और पूरा विश्वास से एक दिन आदित्य बिहार देश एवं आईपीएल में भी इन्हें खेलते हुए देख सकते हैं 


पिता विकास एवं माता आदित्य के प्रदर्शन पर भावुक हो गए और उन्होंने कहा हमारे परिवार के लिए सपने जैसा है उन्होंने विवेक सिंह की जमकर प्रशंसा की एवं धन्यवाद दिया कि हमारे बच्चे को अपने बच्चों की तरह समझ कर उनके प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहे हैं



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ