सरपंच पुत्र की हत्या का खुलासा नहीं होने से नाराज लोगो ने थाना गेट पर किया भूख हड़ताल।
धरहरा दक्षिण पंचायत के सरपंच पुत्र इंद्रजीत प्रताप वर्मन के हत्याकांड का उद्भेदन व हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार के तड़के 11बजे को स्थानीय थाना के मुख्य गेट पर मृतक के परिजन व जनप्रतिनिधि भूख हड़ताल पर बैठे। मौके पर सरपंच सह संघ अध्यक्ष राकेश रंजन ने पुलिस की कार्यशैली पर आरोप लगाते हुए कहा कि चार माह होने को है किन्तु हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अब तक पुलिस सभी नामजद से पूछताछ भी नहीं किया है। किसी राजनीतिक दवाब मे पुलिस हत्यारे को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने प्रशासन पर सवाल दागते हुए कहा कि हत्याकांड मामले मे नामजद की संलिप्तता नहीं है तो पुलिस अपने स्तर से सही हत्यारे की गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं कर पाई है।इस दौरान समर्थन में धरना पर बैठे प्रखंड के अन्य सरपंच ने कहा कि घटना को लेकर पंचायत ई-ग्राम कचहरी पोर्टल न्यू क्रिमिनल लॉ पर होने वाला दो दिवसीय प्रशिक्षण का स्थानीय जन प्रतिनिधि ने विरोध जताया । उनका कहना है कि जब तक धरहरा प्रखंड में विधि-व्यवस्था में सुधार नहीं होता है व सरपंच पुत्र हत्याकांड का उद्भेदन नहीं हो पाता है तब तक धरहरा प्रखंड के सरपंच किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण में भाग नहीं लेंगे। मौके में ईटवा पंचायत के सरपंच निरंजन तांती, महादेव कोरा, अशोक मंडल, जयप्रकाश बिंद, प्रद्युम्न सिंह, वार्ड सदस्य संतोष सिंह, अशोक मालाकार, मो० मुर्तुज , पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष अजय कुमार चंद्रवंशी, सन्नी यादव, उमेश यादव,बसंत सिंह, विनोद यादव, वकील कोड़ा, किशोर सिंह, मिट्ठू कुमार, प्रफुल्ल सिंह, नवल किशोर सिंह सहित प्रखंड के अन्य सरपंच एवं ग्रामीणो ने भूख हड़ताल का समर्थन दिया।वही संघ सचिव निरंजन तांती ने बताया कि चार माह बाद भी हत्याकांड का खुलासा नही हो पाना पुलिस प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है। पुलिस इस मामले को दबाना चाहती है लेकिन ऐसा होने नही दिया जाएगा। औड़ाबगीचा सरपंच प्रतिनिधि उमेश यादव ने कहा कि न्यायपालिका का अंग ही न्याय के लिए दर दर भटक रहा है। ऐसे में लोगो का न्याय पर से भरोसा उठ जाएगा। गौरतलब हो कि धरहरा दक्षिण पंचायत के सरपंच राकेश रंजन सिंह के पुत्र इंद्रजीत प्रताप वर्मन का अपहरण 21 जुलाई को किया गया। 23 जुलाई उसका शव घर के पीछे आम के पेड़ से लटका मिला था। वही थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगो से मुलाकात कर उन्हे आश्वस्त कराया कि शीघ्र ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा। साथ ही पीड़िता के मांग से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया।




0 टिप्पणियाँ