राधा डेंटल केयर मुंगेर की ओर से दंत चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन संदीप विद्या निकेतन बाकरचक लखीसराय में किया गया
जिसमें डॉक्टर उदय शंकर ने मौजूद विद्यार्थियों शिक्षकों को दांत एवं मुंह संबंधित बीमारियों से बचने के उपाय बताएं
दो बार ब्रश करने की सलाह ब्रश करने के तरीके के बारे में बताया एवं रात के खान के बाद सोने से पहले ब्रश करना महत्वपूर्ण बताया
संतुलित आहार की जानकारी देते हुए डॉक्टर उदय शंकर ने बताया हरी पत्तेदार सब्जी ताजा फल मिक्स दाल दूध इत्यादि का सेवन विद्यार्थी जीवन में लाभप्रद वहीं पान बीड़ी गुटखा तंबाकू सिगरेट का इस्तेमाल शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए नुकसानदायक
पायरिया रोग के प्रारंभिक लक्षण मुंह के कैंसर से पहले के लक्षण की विस्तृत जानकारी
ड्रग एब्यूज के बारे में बताते हुए डॉक्टर उदय शंकर ने कहा, बिना चिकित्सक की सलाह से दवाइयां का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए शरीर में मौजूद अति महत्वपूर्ण अंग जैसे हार्ट किडनी लीवर फेफड़ा के लिए ख़तरनाक
इनफेक्टिव एंडोकार्डाइटिस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय तक सडन वाले दांत या पुअर ओरल हाइजीन के कारण बैक्टीरिया ब्लड के संपर्क में आ जाता है जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है
मौके पर मौजूद शिक्षक सह समाज सेवी संदेश पटेल कोचिंग संचालक संदीप कुमार अमित कुमार जय सोनी एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे


0 टिप्पणियाँ