आसा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को शिवकुण्ड में ग्रामीणों ने दी बधाई।
आसा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का गुरुवार को दोपहर 1 बजे शिवकुंड कुर्मी टोला के समीप पूर्व मुखिया राजकुमार राय ने अपने जन समर्थकों के साथ बुके व माला पहनाकर किया स्वागत। बताते चले की पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम आसा पार्टी के अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने हाल में ही अपनी पार्टी की घोषणा की जिसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ता जन जागरूक करना शुरू कर दिया।मौके पर उपस्थित आसा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता डॉ रामानंद प्रसाद, सत्य प्रकाश चौधरी,प्रदेश महासचिव चंद्र भानु प्रसाद,प्रदेश महासचिव कृष्ण मोहन,साहेब राय,अमित कुमार,रणवीर राय सहित कई लोग उपस्थित थे।






0 टिप्पणियाँ