Advertisement

Responsive Advertisement

सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में प्रसव के दौरान महिला की मौत,परिजनो ने किया हंगामा।




सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में प्रसव के दौरान महिला की मौत,परिजनो ने किया हंगामा।



परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने मृत्य प्रसुता को आक्सीजन एवं सलाईन लगा कर किया रेफर । साथ ही धरहरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की लापरवाही की भी परिजनो ने लगाया आरोप।


सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र धरहरा में प्रसव के लिए आई एक महिला की मृत्यु होने से शुक्रवार को परिजनो ने अस्पताल प्रांगण मे जमकर हंगामा किया ।  मृतका प्रसूता अमारी सरधापुर मुशहरी गांव के मदन कुमार मांझी की 22 वर्षीय पत्नी कल्पना कुमारी थी। प्रसूता की मौत पर परिजनों ने शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अविनाश कुमार एवं चिकित्सकीय दल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। महिला के मौत पश्चात परिजनो ने सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र के मुख्य गेट को बंद कर दोषी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अविनाश कुमार सहित चिकित्सक एवं एएनएम को  पदमुक्त करने और सरकारी मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात की। उन्होने घटना में संलिप्त दोषियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिया तथा समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।





 इस दौरान आधे घंटे तक अस्पताल कार्य प्रभावित रहा। मृर्तिका की सास उषा देवी ने बताया कि पतोहू को 20 नवंबर को प्रसव पीड़ा प्रारंभ हुई थी। स्थानीय आशा उर्मिला देवी के साथ उसे सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र धरहरा लाया गया। जांच के बाद सबकुछ सामान्य रहने की बात कहकर नार्मल डिलीवरी की बात चिकित्सक ने कही। आठ बजे रात मे उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। 21 नवंबर को अत्यधिक दर्द होने पर महिला को सूई दी गई। कुछ देर बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। स्थिति नाजुक देख आनन-फानन मे चिकित्सक ने मृत अवस्था में ही उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनो का आरोप है कि मरीज को मृत स्थिति में ही, उसे आक्सीजन और स्लाइन लगाकर रेफर किया गया। दूसरे दिन शुक्रवार को सीएचसी धरहरा में परिजनो ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर अस्पताल प्रांगण मे जमकर हंगामा किया , इससे पहले परिजनो ने धरहरा थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई , इधर सीएचसी में एक मात्र एबुलेंस का होना भी मौत का कारण बताया जा रहा है। एक एम्बुलेंस होने के कारण लोगो को समय पर उसका लाभ नही मिल पा रहा है। हालांकि परिजन एम्बुलेंस न होने की बात से इन्कार करते हैं हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा की कमोवेश ठीक स्थिति नहीं पुरे साल से कुछ न कुछ घटनाओं से सुर्खियों में है। अभी पिछले दिनों फर्जी उपस्थित का मामला प्रकाश में आया था।वही इस संबंध मे इलाज के दौरान मौजूदा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि प्रसुता गैसपीन स्थिति मे चली गई थी ,प्रसव कक्ष से गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल मुंगेंर रेफर किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ