धरहरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नृत्य प्रतियोगिता में आशिरिया ने बाजी मारी जीती साइकिल।
धरहरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गणेश मंदिर के प्रांगण स्थित दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर बीती रात श्री लक्ष्मी नाट्य कला परिषद के मंच पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।नृत्य प्रतियोगिता में लगभग दो दर्जन प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें आशिरिया ने प्रथम स्थान पाकर साइकिल अपने नाम कि,वहीं दूसरी ओर राहुल एवं प्रकृति आर्य ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान लेकर म्यूजिक सिस्टम होम थिएटर जीता। जब कि कई प्रतिभागियों जय ,अंकुश ,हिमांशु,खुशी ,स्वाति, संस्कृति को सांत्वना पुरस्कार दिया गया । कलाकारों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड कर्नल अरुण कुमार सिंह ने कलाकारों की पूरी-पूरी प्रशंसा की एवं भविष्य में इससे और अच्छी प्रतियोगिता कराने में यथा संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया वही दूसरी ओर जिला पार्षद सदस्या इंदुमती सिंह ने रंग मंच मरम्मती कराने की घोषणा की । मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीर सिंह ,अटल सिंह, बादल सिंह,रंजीत सर,राजेश कुमार ,घनश्याम सिंह सहित प्रखंड के अनेक गण्यमन लोग मौजूद थे ।



0 टिप्पणियाँ