नदी थाना क्षेत्र के सिसौनी स्थित कोसी नदी में डूबे 7 वर्षीय बालक का शव 48 घंटे के बाद बरामद हुआ है।
सुपौल से मोहम्मद नजीर आलम की रिपोर्ट
बता दें कि नदी थाना क्षेत्र के सिसौनी वार्ड 6 निवासी अनिल साह के 7 वर्षीय पुत्र आदि कुमार का शव गोताखोर व आपदा मित्र की टीम के द्वारा लगभग 48 घंटे बाद गुरुवार की सुबह कोसी नदी से रेस्क्यू कर बरामद किया गया है। घटनास्थल से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर मंगासिहौल के पास कोसी नदी से बच्चे का शव मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि सिसौनी गांव के पास कोसी नदी में दो दिन पहले अन्य बच्चों के साथ आदि भी नहाने के लिए गया था।
जहां गहरे पानी में जाने की वजह से वह नदी में डूब गया। आदि को डूबते देख कोसी नदी से लकड़ी निकाल रहे लोगों के द्वारा हल्ला करने पर वहां भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग भी नदी में छलांग लगाकर उसकी खोजबीज करने लगे। लेकिन काफी देर बाद तक नदी में वह नहीं मिला है। इसके बाद मरौना अंचल के अंचलाधिकारी पिंटू कुमार चौधरी व नदी थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही मरौना सीओ के नेतृत्व में घटनास्थल पर गोताखोर व आपदा मित्रों की टीम बुलाई गई। गोताखोर व आपदा मित्र की टीम ने भी बच्चे की खोजबीन के लिए काफी मशक्कत की थी। किंतु बुधवार की शाम तक उसका शव नहीं मिल सका था। वहीं, गुरुवार की सुबह नदी किनारे होकर गुजर रहे लोगों की नजर में कोसी में उपलाता बच्चे के शव पर पड़ी। उसके बाद शव को स्थनीय लोगों के द्वारा बाहर निकाला गया।


0 टिप्पणियाँ