इस वक्त की बड़ी खबर
एस.एस.बी ने 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नाबालिग तस्कर को किया गिरफ्तार *
रिपोर्ट : मोहम्मद नजीर आलम सुपौल
एस.एस.बी 45 बटालियन बीरपुर ने शैलेशपुर चेकपोस्ट से 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नाबालिग तस्कर दबोचा l
जानकारी अनुसार सीमा स्तम्भ संख्या 206/1 के समीप से भारत से नेपाल की ओर ब्राउन शुगर को सीमा पार नेपाल ले जा रहा था जो चेकिंग के दौरान एस एस बी के हत्थे चढ़ गया वही तलाशी के दौरान तस्कर रबी कुमार की पैंट की जेब से एक छोटी सी प्लास्टिक की पुड़िया मिली जिसमे रखा पदार्थ ब्राउन शुगर जैसा दिख रहा था । इस पदार्थ की जांच नरकोटिक्स ड्रग्स डिटेक्शन किट से करने पर ब्राउन शुगर निकला । पकड़े गए तस्करों की पहचान जीतनारायन कुमार,उम्र-15 वर्ष, पिता- जितेंद्र राई, ग्राम-लालपुर, पोस्ट+थाना भीमनगर जिला सुपौल, बिहार तथा दूसरे व्यक्ति की पहचान रबी कुमार, उम्र- 17 वर्ष, पिता-श्री बलराम पासवान, ग्राम-लालपुर , वार्ड नंबर 14, थाना-भीमनगर, जिला सुपौल, बिहार के रूप मे की गई । जब्त की गई 15 ग्राम ब्राउन शुगर तथा हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों को थाना भीमनगर, सुपौल, बिहार को सुपुर्द किया गया |


0 टिप्पणियाँ