Advertisement

Responsive Advertisement

धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चलंत चिकित्सा दल द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच दवाई पहुंचाने का काम किया जा रहा है





धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चलंत चिकित्सा दल द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच दवाई पहुंचाने का काम किया जा रहा है।


धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चलंत चिकित्सा दल द्वारा गुरुवार के तड़के 11:00 बजे बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर दवाई पहुंचने का काम किया जा रहा है। साथी चिकित्सा जांच भी की जा रही है। घर खास करके गर्भवती महिलाएं किशोरी विशेष देखभाल की जा रही है किशोरियों के बीच सेनेटरी नैपकिन का भी वितरण किया जा रहा है। आज चिकित्सकों का कहना है कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं गंभीर हो जाती हैं। कई लोग जल जनित बीमारियों से प्रभावित होते हैं। एक बड़ी समस्या दवाओं और निरंतर स्वास्थ्य सेवा की होती है। 



इसी को देखते हुए धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा एक चलंत चिकित्सा दल समय-समय पर बाढ़ पीड़ितों के बीच दवा पहुंचाने की काम कर रही है।वर्षा के समय पर आने वाली विनाशकारी बाढ़ और उसके परिणामस्वरूप होने वाले कटाव ने न केवल उपलब्ध कृषि योग्य भूमि की मात्रा को कम या खराब कर देता है, बल्कि बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे को भी नष्ट कर दिया है। इस साल भी बाढ़ ने जीवन, संपत्ति और कृषि उपज को नष्ट कर दिया और कीट महामारी को जन्म देता हैं जिससे कि उत्पादन भी कम होने की संभावना रहती हैं। बिहार के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बहुत सारी चुनौतियाँ हैं क्योंकि बाढ़ के दौरान पानी बढ़ने के साथ क्षेत्रों/गाँवों तक पहुँचना टीमों के लिए मुश्किल और यहाँ तक कि खतरनाक भी हो जाता है, लेकिन वे किसी तरह लोगों तक पहुँचने में कामयाब हो जाते हैं। सभी इकाइयां आज तक अथक प्रयास करते हुए स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इस चलंत चिकित्सा दल में शामिल धरहरा सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अभिनाश कुमार, डॉक्टर प्रभात कुमार, संतोष कुमार, कुमकुम कुमारी यादि सामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ