Advertisement

Responsive Advertisement

कुशवाहा विकास मंच की समीक्षा सह चिंतन बैठक जमालपुर प्रखंड के चंदनपुरा ग्राम में श्री कपिल देव सिंह के आवास पर आयोजित किया गया




कुशवाहा विकास मंच की समीक्षा सह चिंतन बैठक जमालपुर प्रखंड के चंदनपुरा ग्राम में श्री कपिल देव सिंह के आवास पर आयोजित किया गया 


जिसकी अध्यक्षता मंच के संयोजक श्री सुरेश प्रसाद ने किया

आज की बैठक के उद्देश्य को बताते हुए मंच के संयोजक श्री पुरुषोत्तम कुशवाहा ने बताया कि बीत चुके लोकसभा के चुनाव के प्रभाव एवं परिणाम के साथ-साथ आने वाले समय में कुशवाहा विकास मंच अपने कार्यक्रमों के माध्यम से हवेली खड़गपुर के अंतर्गत आने वाले कुशवाहा गांव में कुशवाहा विकास मंच के ग्राम समिति के निर्माण के साथ कार्यक्रमों का आयोजन करने की योजना पर यह चिंतन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है




मंच संचालन श्री रामचंद्र विद्यार्थी ने किया इस अवसर पर सर्व सम्मति से गोनाई ग्राम के श्री निगम कुशवाहा एवं ललियाडीह के श्री अमरजीत कुशवाहा को हवेली खड़गपुर प्रखंड का संयोजक मनोनीत किया गया 


मंच में इस बात पर भी विशेष चर्चा हुई कि आने वाले विधानसभा में दल अथवा पार्टी कुशवाहा समाज के प्रत्याशी को प्रस्तुत करें अथवा कुशवाहा समाज अपना नेतृत्व खुद चुन सके इस बात के लिए जनसंपर्क और जन जागृति अभियान अपने कार्यक्रमों के माध्यम से कुशवाहा विकास मंच चलाएगा


बैठक में मंच के संयोजक श्री रामानंद कुशवाहा धरहरा प्रखंड के प्रखंड सचिव श्री गोपाल कुशवाहा श्री अमरजीत कुशवाहा श्री शंभू कुशवाहा विपिन कुशवाहा निगम कुमार कुशवाहा दिलीप सिंह कुशवाहा विक्रमादित्य सिंह सीताराम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ