शुक्रवार को खिरियाटोला दरियापुर दसरथी रोड पुल के निकट से धरहरा पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया । मृतक का चप्पल भी पुल के ऊपर ही रखा हुआ था । मृतक का उम्र लगभग 55 वर्ष बताया जा रहा है । वहीं शव को देखने से अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक शराब के नशा में पुल पर बैठने के क्रम में पुल से पीछे की ओर उलट गया तथा पुल के नीचे ईट - पत्थर होने के कारण सिर में अधिक चोट लग गया । सिर में अधिक चोट लग जाने के कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई । वहीं शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों के द्वारा पुल के नीचे शव देखे जाने की सूचना धरहरा थाना पुलिस को दिया गया । घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया । धरहरा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि एक अधेड़ व्यक्ति का शव खिरियाटोला गांव के पास एक पुल के नीचे से बरामद किया गया । खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है । शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया ।


0 टिप्पणियाँ