Advertisement

Responsive Advertisement

मानवाधिकार सहायता संघ की महत्वपूर्ण बैठक एग्जिबिशन रोड पटना के न्यू एशियन होटल में हुई सम्पन्न



मानवाधिकार सहायता संघ की महत्वपूर्ण बैठक एग्जिबिशन  रोड पटना  के न्यू एशियन होटल में हुई सम्पन्न 


आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार प्रदेश के कई जिलों से जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी ने बैठक में बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया तथा इनके प्रश्नों के समाधान को लेकर बैठक में उपस्थित  

संघ के प्रमुख वैद्य सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय सर, संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभय नाथ  सर, प्रदेश प्रभारी संजय रावत जी, तथा तथा संघ के उपाध्यक्ष मनीष जी ने अपने सुन्दर लहजे में अपनी - अपनी बातों को रखा जिससे सुनकर दूर - दूर से आए हर जिला से जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी का मन काफी प्रशंचित हो गया। बैठक के दौरान संघ के विस्तार से संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चाएं की गई। प्रदेश प्रमुख के द्वारा सभी जिलाध्यक्षों से महीने में संघ मित्र को अपने - अपने जिला से जोड़ने पर भी बल दिया गया। जिसमें प्रत्येक जिला अध्यक्ष के अपने - अपने टारगेट क्रमशः इस प्रकार था:-

बांका जिला 100, भागलपुर - 50, नालंदा - 20, समस्तीपुर - 20, बक्सर 10+, बेतिया - 20 का टारगेट पूरा करने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा हर महीने में जिला कमिटी की दो बैठक निश्चित तौर पर होनी है। ऐसा उन्होंने अपनी बातों को रखने के दौरान कहा।  उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा प्रयास होनी चाहिए तभी जाकर हम संघ के लिस्ट में बिहार को नम्बर वन पर देख सकते हैं। आप सबों से ये मेरा वादा है। जुलाई महीने में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के वरीय पदाधिकारी काफी खुश नजर आए। प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष अभय नाथ सर से संघ  बिहार में कैसे मजबूत बने और बिहार में टॉप लिस्ट में नम्बर वन पर दिखे इन मुख्य बातों पर चर्चाएं हुई। जिससे सुनकर सभी संघ कर्मी काफी खुश नजर आए जिससे संघ के लिए काफी सराहनीय कदम है। इस मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश से पदाधिकारी के रूप में प्रदेश प्रमुख वैद्य सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय सर, प्रदेश अध्यक्ष अभय नाथ सर, प्रदेश प्रभारी संजय रावत जी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार श्रीवास्तव जी तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार एवम् जिला से आए जिलाध्यक्ष के नाम क्रमशः इस प्रकार हैं:-

नालंदा से राजीव कुमार जी, बांका से खगेश चन्द्र राय जी, समस्तीपुर से राजबली राय जी, अमरनाथ जी,भागलपुर से ज्ञानदेव सिंह जी, शेख जाफर हुसैन जी,भोजपुर से कृष्णा जी,आदि सभी संघ कर्मी उपस्थित रहे।


नरेन्द्र कुमार 

मीडिया प्रभारी, बिहार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ