Advertisement

Responsive Advertisement

सुपौल लोकसभा सीट से दिलेश्वर कामत ने मारी बाजी तो वही आरजेडी प्रत्याशी चंद्रहास चौपाल की हार पर कांग्रेस प्रवक्ता मिन्नत रहमानी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते मीडिया को संबोधित किया।

 



सुपौल लोकसभा सीट से दिलेश्वर कामत ने मारी बाजी तो वही आरजेडी प्रत्याशी चंद्रहास चौपाल की हार पर कांग्रेस प्रवक्ता मिन्नत रहमानी  ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते  मीडिया को संबोधित किया।

रिपोर्टर  आलम मोहम्मद नजीर आलम


सुपौल लोकसभा चुनाव के परिणाम को देखने आज  पार्टी के वरिष्ठ नेता से लेकर  कार्यकर्ता सहित आम जनता पूरे दिन एक टक लगाए बैठे रहे।

वहीं आज शाम चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता मिन्नत रहमानी ने अपने आवास पर सुपौल से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी चंद्रहास चौपाल की हर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया को संबोधित किया।  उन्होंने कहा कि सुपौल क्षेत्र से हमारी हार हुई है। इसके पीछे चाहे जो भी कारण रही हों, हम आपस में विचार कर आगामी चुनाव में इसकी सुधार कर मजबूती से खड़े उतरने का काम करेंगे। वही जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूरे देश भर में निश्चित तौर पर जनता की आशीर्वाद से हमें जो भी परिणाम मिला है इसके लिए पूरे देश की जनताओं का हम तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने दिलेश्वर कामत को मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे वर्तमान सांसद दिलेश्वर कामत सुपौल के  कमियों, जनताओं की आवाज को संसद तक ले जाने का काम करें। जिससे हमारे सुपौल क्षेत्र में विकास हो सके। आइये सुनते हैं कांग्रेस प्रवक्ता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मिन्नत रहमानी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ