मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के एक स्वच्छता ग्राही की आकस्मिक निधन हो गया
कर्मी की आकस्मिक निधन से जहां प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारी से लेकर सभी कर्मी शोकग्रस्त है तो वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । बताया जाता है कि मृतक मंगलवार की सुबह बाबासीर को ठीक कर देने वाली एक जरीबूटी को खाया था जिसके बाद वह अचानक से तरपने लगा तथा एक घंटा में ही उसकी मौत हो गई । परिजनों ने बताया कि सांस लेने में परेशानी होने पर उसे सीएचसी धरहरा में भर्ती कराया गया था ।जहां चिकित्सक ने उसे मुंगेर रेफर कर दिया । मुंगेर जाने के क्रम में बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया । वहीं मौके पर धरहरा थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार पहुंचकर मृतक के पिता के आवेदन पर यूडी केश दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया ।




0 टिप्पणियाँ