Advertisement

Responsive Advertisement

Peaceful voting concluded in Supaul, 62.4% voting took place.सुपौल में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, 62.4% हुआ मतदान।



सुपौल में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, 62.4% हुआ मतदान।

रिपोर्टर मोहम्मद नजीर आलम



सुपौल लोकसभा क्षेत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। जिसके बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। डीएम कौशल कुमार ने कार्यलय बेस्म में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए मीडिया को बताया कि शाम 06 बजे तक 62.4 प्रतिशत मतदान हुई है इसके अलावा पोस्टल बैलेट शामिल है। कहा कि जिले भर में एक जगह गोपालपुर सिरे में कुछ लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर मतदान नहीं किया। कहा की गोपालपुर सिरे के उक्त मतदान केंद्र संख्यां 211 पर फिर भी 06 लोगों ने मतदान किया है इस कारण इसे बहिष्कार नहीं कहा जा सकता। बाक़ी सब जगहों पर ठीक ठाक रहा। इस मौके पर एसपी शैशव यादव ने कहा कि जिले भर में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान का व्यापक प्रभाव रहा, कहीं से किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ