Advertisement

Responsive Advertisement

The driver of the product team who went to raid was murdered by drowning in a well.छापेमारी करने गई उत्पाद टीम के चालक की कुआ मे डूबो कर किया हत्या




छापेमारी करने गई उत्पाद टीम के चालक की कुआ मे डूबो कर किया हत्या 



धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर विक्रमपुर बहियार मे शराब पकड़ने गई उत्पाद टीम के चालक की कुआ मे डूबो कर हत्या कर दी। मृतक कोतवाली थाना क्षेत्र के घसियारी मोहल्ला निवासी सुबोध चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार था। ये उत्पाद थाना मे प्राइवेट चालक था ।घटना आज दिनांक 7 मई के लगभग सुबह सात बजे की है। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के अधार पर विक्रमपुर बहियार छापेमारी के लिए टीम निकली थी इसी दौरान शराब के साथ एक शराब तस्कर को पकड़ा। जबकि अन्य तस्कर पुलिस को देखते ही फरार हो गया। टीम ने शराब संग पकड़े तस्कर को चालक को सुपुर्द कर आगे छापेमारी को निकल गई। इसी दौरान पकड़ा गया तस्कर चालक को लेकर कुआ मे कूद गया। जबकि माफिया कुआ से निकल कर भाग निकला। वही चालक की डूबने से मौत हो गई। छापेमारी कर जब टीम लौटी तो चालक की खोजबीन करने लगे तो इस दौरान चालक का चप्पल कुआ में दिखाई दिया। ग्रामीणो की मदद से चालक की शव को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना  के साथ ही उत्पाद विभाग के वरीय अधिकारी भी मामले की छानबीन करने घटनास्थल पहुंच गई। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त  रिकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान पुलिस ने शराब जब्त किया परंतु शराब माफिया मौके से फरार हो गया।पुलिस की टीम माफियाओ को पकड़ने के लिए आगे बढ गई और चालक को बरामद शराब की रखवाली करने के लिए कहा। शराब के साथ किसी धंधेबाज की गिरफ्तारी से उन्होने इंकार किया। उन्होने अंदेशा जताया कि आसपास छुपे शराब माफियाओ ने अकेला पाकर चालक को कुंए मे धकेल दिया।  कुंए मे डूबने से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया है। वही मामले की जांच की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ