Advertisement

Responsive Advertisement

सुपौल संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद कलीम खा का तीन अज्ञात अपराधियों ने घर से बुला कर अपहरण कर लिया



सुपौल संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद कलीम खा का तीन अज्ञात अपराधियों ने घर से बुला कर अपहरण कर लिया 

रिपोर्टर मोहम्मद नजीर आलम सुपौल बिहार


सुपौल संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद कलीम खा का तीन अज्ञात अपराधियों ने घर से बुला कर अपहरण कर लिया और फिर मारपीट कर एक पेड़ पर लटका दिया। इधर जख़्मी हालात में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। दरअसल, सुपौल संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जिले के पिपरा थाना अंतर्गत ठाढी भवानीपुर वार्ड नंबर 7 निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद कलीम खान चुनावी मैदान में खड़े है। वही जख़्मी उम्मीदवार मोहम्मद कलीम खान ने बताया कि बीती देर रात करीब 2:00 बजे अज्ञात 3 व्यक्तियों द्वारा घर पर आवाज देकर बुलाया गया। जब वह बाहर निकाल कर लाइट जलाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात अपराधियों ने उसे मुंह बंद कर उन्हें एक गाड़ी में बिठा लिया और फिर करीब घर से 1 किलोमीटर दूर ले जाकर  मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि उन लोगों के द्वारा यह कहा जा रहा था कि चुनाव में क्यों खड़े हुए हो। साथ इसके बाद उसने एक पैर के टहनी पर मुझे फंदे से लटका कर छोड़कर वहां से चले गए। उन्हें जब हो शायद वह नीचे गिरे पड़े थे और पेड़ की टहनी टूटी हुई थी। इसके बाद परिजनों ने उसे सुपौल सदर अस्पताल में ईलाज के लिए एडमिट कराया है। दूसरी तरफ पिपरा थाने की पुलिस मामले की तहकीकात के लिए सुपौल सदर अस्पताल में जख्मी प्रत्याशी से पूछताछ कर रही है। प्रत्याशी मोहम्मद कलीम खान ने बताया कि उन्हें किसने उठाकर करने का प्रयास किया वह उन्हें पता नहीं है।मोहम्मद कलीम खान दिल्ली में पानी का प्लांट चलाते हैं। इधर सदर अस्पताल में तैनात एएसपी सिन्हा ने कहा कि मरीज को सिर, कमर और छाती में ज़ख्म है। फिलहाल प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। पिपरा थाना में तैनात अवर निरीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है और प्रत्याशी को एक सुरक्षा गार्ड दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ