मानवाधिकार सहायता संघ अंतराष्ट्रीय गरीबों की सेवा में समर्पित
मानवाधिकार सहायता संघ अंतराष्ट्रीय गरीबों की सेवा काफी एक्टिव है। दिनांक - 9. 5.2024 को अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल दीघा पटना के सौजन्य से निःशुल्क आंखों का चेकअप 170 लोगों का सफलता पूर्वक किया गया। इस मुख्य कार्यक्रम में स्वाथ्य प्रकोष्ठ के डॉ.सुरेन्द्र कुमार पासवान जी का पूर्ण सहयोग और सराहनीय योगदान रहा। पुण्य के इस आयोजित कार्यक्रम में मानवाधिकार सहायता संघ अंतराष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार, जिला प्रवक्ता कुमुद कुमार सिन्हा, जिला चेयरमैन धीरज कुमार, जिला सचिव माणिकचंद साव, उपजिला सचिव अंकित कुमार आदि सहयोग कर अपनी सहभागिता निभाई जो काफी सराहनीय पहल है।



0 टिप्पणियाँ