प्रदेश मानवाधिकार सहायता संघ की ऑफ लाइन बैठक 9 जून को पटना में संघ के वरीय पदाधिकारी के द्वारा लगभग तय मानी जा रही है
आज दिनांक 12.05.2024 को मानवाधिकार सहायता संघ अंतराष्ट्रीय की बैठक रात 9 बजे प्रदेश अध्यक्ष अभय नाथ झा सर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश प्रमुख वैद्य एस. के. पाण्डेय सर ने दो शब्दों में अपनी बातों को रखते हुए कहा कि " संघकर्मी संघ को एक सही दिशा में शिखर तक लेकर जाएं यही मेरी तमन्ना है। मैं आज भी संघ के साथ हूं और आगे भी दिल से सदैव इनका साथ देता रहूंगा।"
इनके बाद बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अभय नाथ झा सर ने अपनी बातों को रखते हुए जिला के जिला अध्यक्ष, प्रभारी एवम् सचिव तथा प्रदेश के वरीय पदाधिकारी के समक्ष
कहा कि संघ के कार्यों को लेकर प्रदेश के तमाम जिले कैसे और मजबूत हों, इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। 9 जून 2024 को होनेवाले ऑफलाइन बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि उस दिन पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र एवम् आई- कार्ड दिया जायेगा जिनका फॉर्म और पेमेंट सीट क्लियर होगा। ऑन लाइन बैठक के दौरान भागलपुर जिला अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि सबसे पहले मेरे जिले से बैठक का संचालन किया जाए। उनकी बातों को स्वीकार करते हुए अध्यक्ष महोदय ने बैठक के पहले दौर का मुहर लगा दी। प्रदेश के समस्याओं को दूर करने तथा संघ को मजबूत करने का उन्होंने वचन भी दिया। ऑनलाइन बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार प्रमुख वैद्य एस. के. पाण्डेय सर, प्रदेश अध्यक्ष अभय नाथ झा सर, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार श्रीवास्तव, नालन्दा से कुमुद जी, भोजपूर से कृष्ण जी, और सहरसा से रमन भूषण जी आदि उपस्थित रहे।
नरेन्द्र कुमार
मीडिया प्रभारी, बिहार


0 टिप्पणियाँ